बक्सर
नया भोजपुर ओवर ब्रिज के पास सब्जी लदी टेंपो वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर सब्जी विक्रेता की मौत

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना अंतर्गत नया भोजपुर ओवरब्रिज पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई । और दो सब्जी व्यवसाई जख्मी हो गए । घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि घटना शनिवार की सुबह 10:00 बजे की है । जहां अचानक सड़क पर सब्जी लदी टेंपो वाहन में जोरदार धक्का मारकर एक ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया । जिस घटना में टाउन थाना बक्सर के तुरहा टोली निवासी लक्ष्मण प्रसाद तुरहा की मौत हो गई । सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है । और फरार ट्रक चालक की खोजबीन जारी है । वही घायल दो व्यक्तियों का उपचार कराया जा रहा है ।




