बक्सर
दलसागर टोल प्लाजा पर हुई मारपीट,, 3 हिरासत में

ताजा समाचार बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-922 का है जहां एनएचएआई के टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के द्वारा ट्रक संचालक व चालकों के साथ मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है. ट्रक संचालकों का कहना है कि उनकी गाड़ी बिहटा से बालू लेकर उत्तर प्रदेश जा रही थी. जैसे ही टोल प्लाजा पर वह पहुंचे फास्ट टैग का रिचार्ज खत्म होने के कारण उन्होंने नगद 500 रुपये दिए लेकिन टोलकर्मी अतिरिक्त दो हज़ार रुपये की मांग करने लगे कर . इसे नाजायज बताते हुए इनकार किए जाने पर उन्होंने ट्रक चालक तथा संचालकों के साथ जमकर मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन टोल कर्मियों को हिरासत में लिया जिनकी शराब पीने की पुष्टि हुई है. ऐसे में उन्हें जेल भेजा जा रहा है. उधर घटना के बाद ट्रक यूनियन के सैकड़ों सदस्य औद्योगिक थाने में पहुंचे गए .
घटना के संदर्भ में नगर थाना क्षेत्र के सोहनी पट्टी निवासी रामाशंकर मिश्र के पुत्र विशाल मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग सुबह 3 से 4 बजे उनका ट्रक दलसागर के समीप एनएचएआई के टोल प्लाज़ा पर पहुंचा. उनका ट्रक 8-10 गाड़ियों के पीछे लाइन में खड़ा था. तभी अजय सिंह और प्रदीप सिंह पिता का नाम न मालूम व 7-8 आदमी अज्ञात लोग के लाठी डंडा ले कर उनकी गाड़ी के पास पहुंचे तथा गाड़ी ओवर लोड होने का आरोप लगा 2 हज़ार रुपये अतितिक्त की माग करने लगे. सभी शराब के नशे में थे. जब ट्रक संचालक ने कहा कि उनका ट्रक ओवरलोड नहीं है. वह चाहे तो वजन करा सकते हैं. इस पर सभी ने उन्हें उतार लिया और केबिन में ले जाकर जमकर मारपीट की. इस दौरान उन लोगों ने लगभग 1.2 लाख रुपये की सोने की चेन और रुपये लूट ली . इसी तरह का आरोप उत्तर प्रदेश के बालियां जिले के भरौली गांव निवासी आर के ट्रांसपोर्ट के मालिक कुणाल राय का भी है.




