बक्सर

पुल के नीचे पलटी कर C.D.P.O और चालक घायल

घटना डुमराव अनुमंडल क्षेत्र के अकालूपुर नहर पुल के पास का है

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरा अनुमंडल अंतर्गत अकालूपुर नहर के पास का है जहां । गढ़ेनुमा खाई बनी पुल के नीचे अचानक कार के पलट जाने से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और चालक घायल हो गए । घटना के संबंध में बताया जाता है कि ब्रह्मपुर सीडीपीओ रत्न कुमारी ब्रह्मपुर से डुमराव आवश्यक बैठक हेतु पहुंच रही थी । इसी बीच अचानक खाई बनी पुल के पास कार पुल के नीचे जा गिरी । देखते ही देखते घटना स्थल पर मौजूद लोगो द्वारा गाड़ी के अंदर से सीडीपीओ और चालक को बाहर निकाला गया । और तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में उपचार हेतु भर्ती कराया गया हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुमंडलीय अस्पताल में सीडीपीओ कुमारी रत्न और चालक खतरे से बाहर है । जिनका उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button