बक्सर
बक्सर जिले में 5 जनवरी 2023 तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित करने का डीएम ने किया आदेश जारी
31 दिसंबर 2022 तक शिक्षण कार्य किया गया था स्थगित, गिरते तापमान एवं शीतलहर को देखते हुए अगले 5 जनवरी 2023 तक किया गया विद्यालयों के शिक्षण कार्य स्थगित

बक्सर जिले में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला पदाधिकारी अमन समीर के आदेशा अ
नुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षण कार्य 31 दिसंबर 2022 तक स्थगित कर दिया गया था । वही रविवार 1 जनवरी 2023 को । जिला पदाधिकारी अमन समीर ने पुनः दूसरी बार गिरते तापमान एवं शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षण कार्य को अगले 5 जनवरी 2023 तक स्थगित कर देने का आदेश जारी किया है ।




