मनोरंजन

Uunchai के थैंक्यू नोट पर Amitabh Bachchan के ऑटोग्राफ मिसिंग, फैंस ने हैरान होते हुए खड़े किए सवाल

Uunchai Maker Gratitude Note: ‘ऊंचाई’ के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म को मिले जबरदस्त सपोर्ट के लिए दर्शकों का ग्रेटिट्यूड जताते हुए एक थैंक्यू नोट जारी किया. नोट में यह भी कहा गया है कि फिल्म जल्द ही किसी भी ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी क्योंकि वे चाहते हैं कि ‘ऊंचाई’ सिनेमाघरों में ‘मजबूत और लंबी दौड़’ को एंजॉय करे. नोट पर फिल्म के तमाम स्टार्स और क्रू ने साइन किए थे, लेकिन फैंस ने नोटिस किया कि अमिताभ बच्चन के साइन ग्रेटिट्यूड नोट पर नहीं थे.

इन स्टार्स और क्रू मेंबर्स के हैं नोट पर साइन
नोट पर डायेक्टर सूरज बड़जात्या, एक्टर अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी, परिणीति चोपड़ा, निर्माता कमल कुमार बड़जात्या, महावीर जैन, अजीत कुमार बड़जात्या, नताशा मालपानी ओसवाल, गीतकार इरशाद कामिल और संगीतकार अमित त्रिवेदी के साइन हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

नोट में ‘उंचाई’ की ऑनलाइन रिलीज को लेकर किया गया खुलासा
अपने स्टेटेंट में, मेकर्स ने लिखा, “हम, राजश्री की ‘उंचाई’ के कलाकार और क्रू मेंबर्स, हमारी फिल्म पर बरसाए गए अपार प्यार के लिए आप में से हर एक को थैक्यू कहना चाहते हैं. दर्शकों के प्रत्येक सदस्य के लिए एक स्पेशल प्रशंसा, जो परिवार और प्रियजनों के साथ थिएटर गए और ‘उंचाई’ को बिग स्क्रीन पर एक्सक्लूसिल एक्सपीरियंस बनाने में योगदान दिया. जैसा कि उंचाई अपने चौथे सप्ताह में सिनेमाघरों में चल रही है, हम एक यूनिट के रूप में गर्व महसूस कर रहे हैं. यह हमारे दिल की इच्छा है कि ‘उंचाई’ को सिनेमाघरों में एक मजबूत और लंबी दौड़ मिले और इसलिए, उंचाई की बहुत जल्द ऑनलाइन रिलीज नहीं होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button