बक्सरबिहार

बक्सर जिले के सभी प्रखंडों में 3322 विशिष्ट शिक्षकों को वितरण किया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

राज्य के कुल 1,14,138 विशिष्ट शिक्षकों को वितरण किया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं जहां मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा राज्य के कुल 1,14,138 विशिष्ट शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। समक्षता परीक्षा प्रथम चरण में सफल शिक्षक/पुस्तकालयाध्यक्ष जिनकी काउंसलिंग सफलता पूर्वक पूरी कर ली गयी है, वैसे नियोजित शिक्षक शिक्षक से विशिष्ट शिक्षकों को आज दिनांक 20 नवम्बर 2024 दिन बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर में 200 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया । जिला पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर जिला अंतर्गत कुल 3322 (तीन हजार तीन सौ बाईस) नियोजित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि शेष सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को उनके प्रखंड कार्यालय में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य किया गया। वहीं सिमरी प्रखंड के सभागार भवन में 366 शिक्षक शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस बीच नियुक्ति पत्र लेने आए शिक्षक,शिक्षिकाओं की काफी संख्या में भिंड को देखते हुए सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय और पुलिस बल के जवानों को मौजूदगी में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा,, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ,थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने संयुक्त रूप से मौजूदा शिक्षक, शिक्षिकाओं को बारी -बारी से नियुक्ति पत्र वितरण किया। मौजूदा शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि नियुक्ति पत्र लेने बाद विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा देने में सही तरीके से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button