शादीशुदा प्रेमिका से मिलना एक युवक को पड़ा महंगा घर वालों ने पकड़कर की जमकर पिटाई
मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गांव का मामला - मामले में अब तक नहीं दर्ज हुई है प्राथम

ताजा समाचार बक्सर जिले से है । मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक को महिला के घर वालों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया. बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसके खराब हालत को देखते हुए उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी इंदु मियां के 22 वर्षीय पुत्र सलाहुद्दीन अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में उसके घर गया था. लेकिन घर वालों ने उसे दबोच लिया. इसके बाद वह लाख मिन्नतें करता रह गया लेकिन उसकी जमकर धुलाई कर दी गई. फिलहाल वह पीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
कहते हैं थानाध्यक्ष :
शादीशुदा महिला से मिलने गए कि युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के उपरांत आगे के कार्यवाही होगी.
रविकांत कुमार,
थानाध्यक्ष, मुरार




