Uncategorized

बक्सर में जिला पदाधिकारी का सघन निरीक्षण, विकास कार्यों को मिली गति

अतिक्रमण, पार्किंग, स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

बक्सर, 07 फरवरी 2026जि

जिला पदाधिकारी बक्सर  साहिला द्वारा शुक्रवार को शहर के प्रमुख स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किला मैदान, पुराना बस स्टैंड तथा लाइट एंड साउंड परिसर की स्थिति का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने अतिथि गृह जाने वाले मार्ग को “नो व्हीकल जोन” घोषित करने हेतु बोर्ड लगाने एवं इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को दिया। इसके साथ ही मॉडल थाना से तड़का नाला तक पथ के किनारे अवैध अतिक्रमण कर दुकान लगाने एवं अनधिकृत पार्किंग पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। रामरेखा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 दिनों के भीतर सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल निर्माण का आदेश भी दिया गया।

लाइट एंड साउंड परिसर की पहुंच पथों की मरम्मती, नियमित साफ-सफाई तथा पथ के किनारे सघन वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाइट एंड साउंड परियोजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण कर उसके संचालन एवं रख-रखाव की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

किला मैदान में मंच के जीर्णोद्धार, पेवर ब्लॉक कार्य, पुराना बस स्टैंड से रामलीला मंच तक की दीवारों की पेंटिंग एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी नगर परिषद को दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में जवाहर मध्य विद्यालय का भ्रमण किया गया, जहां शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button