हर घर गंगा जल का CM ने किया उद्घाटन
गया के 60 हजार और बोधगया के 6 हजार घरों में गंगाजल की होगी सप्लाई

गया शहर व बोध गया स्थित घरों में आज से गंगा जल की सप्लाई विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन खुद सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया है। इसी के साथ पहले फेज में गया में 60 हजार घरों में और बोध गया के 6 हजार घरों में गंगाजल की सप्लाई चालू हो जाएगी। इसके बाद शेष घरों में जल्द ही गंगा जल की सप्लाई चालू की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम 11 बजे से शुरू है, जो करीब 3 बजे तक चलेगा।
राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ किया। राजगीर के सभी घरों में गंगा का पानी पहुंचेगा। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। घरों तक गंगाजल पहुंचने से राजगीर के सभी कुंड भी सुरक्षित रहेंगे। उनका जल संरक्षित रहेगा। (1/2) pic.twitter.com/MxNiboX04o
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 28, 2022
बिहार में गंगा नदी से दूर बसे घरों तक भी पहुँचा गंगा जल!
"माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी बोलने में नहीं, काम करने में विश्वास करते हैं!"
– माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी।आज होगा गया एवं बोधगया में योजना का लोकार्पण! pic.twitter.com/6YVbOgQekk
— युवा राजद (@yuva_rajad) November 28, 2022




