
ताजा समाचार ब्रह्मपुर के ब्राम्हेशर नाथ धाम से हैं। जहां रविवार को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की पावन नगरी नगर पंचायत ब्रह्मपुर शिव मंदिर के प्रांगण में तालाब से पूरब दिशा में जन सुविधा शौचालय का उद्घाटन सभी वार्ड पार्षदों के साथ चेयर मैन सुमन देवी ने फीता काटकर किया।
नगर पंचायत ब्रह्मपुर के सौजन्य से जन सुविधा शौचालय का उपयोग दूर-दूर से आए दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क सुविधा दी गई है। साथ ही मुख्य पार्षद श्रीमती सुमन देवी ने कहा कि तमाम दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं को हर प्रकार की मूलभूत सुविधा दी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों को सामना करना ना पड़े।
बता दें कि नगर पंचायत ब्रह्मपुर के बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में कई वर्षों से शौचालय, स्नान घर, एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं थी जिसे दूर से आए श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
परंतु अब शौचालय, स्नानागार, एवं चेंजिंग रूम के उपलब्ध होने से ब्रह्मपुर के सभी नगर वासियों के बीच खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।
उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई।
शिव सरोवर के पूरब दिशा में जन सुविधा शौचालय में उपयोग हेतु 6 महिला शौचालय और 6 पुरुष शौचालय बनाए गए हैं, एवं साथ ही दो महिला स्नानागार एवं दो पुरुष स्नानागार बनाए गए हैं।
तथा शिव सरोवर से उत्तर दिशा में तीन चेंजिंग रूम एवं दक्षिण दिशा में भी तीन चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है।
उपस्थित चेयर मैन प्रतिनिधि राकेश महतो, स्वच्छता पदाधिकारी अविनाश कुमार, जेंदू यादव, डमरु पांडे, जितेंद्र यादव, अजय पांडे, वार्ड पार्षद पिंटू सिंह, धीरज अकेला, पप्पू कुमार, बबलू सिंह, सुनील शाह, मंसूर अहमद, राजेश शाह, गोगा मुशहर, दिलीप तुरहा, मंटू शाह ,बसंत नट, दिलीप कुमार, मोहम्मद एजाज सभी सफाई कर्मी एवं ब्रह्मपुर नगर वासी।
ब्रह्मपुर से धीरज कुमार की रिपोर्ट




