बक्सर में उदयीमान सूर्य को अर्ध देने के बाद छठ महापर्व संपन्न
जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल के जवानों के साथ-सथ मेडिकल टीम भी तैनात
ताजा समाचार जिले की है जहां जिले के विभिन्न गंगा नदी के छठ घाट की ओर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ छठ घाट के निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह और जिला पदाधिकारी अमन समीर व जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद । गौरतलब है कि छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न छठ घाटों एवं शहर के साथ-सथ दियारा इलाके के सभी गंगा नदियों , तालाबों और गंगा नदी के छाड़न, पर बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं एवं छठ भर्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया था। इस बीच जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया था । की क्षेत्र के सभी चौक चौराहों से लेकर छठ घाटों तक आपराधिक तत्व असामाजिक तत्व एवं मनचले तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले बाइकर्स गैंग, शराबी तत्व, के लोगों पर कड़ी नजर रखा जाए । जिस निर्देश का पालन करते हुए जिले के थानाध्यक्षों ओपी प्रभारीओं के साथ-सथ प्रखंड व अंचल कर्मचारियों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पुलिस कर्मियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई थी । शांतिपूर्ण माहौल में आज सोमवार की सुबह सूर्यपासना में छठ व्रतियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया । उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के बाद हर्षउल्लास के साथ छठ पूजा संपन्न हो गया । जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामना दी है ।






