बार – बार थाने पर आने जाने वाले दलालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : एस.डी.पीओ डुमरांव

देखिए वीडियो सावधान : – अब थाने पर अनावश्यक आने जाने वाले दलालों एवं असामाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी और कानूनी कार्रवाई करेगी। समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से है जहां प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि
प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के अलावे अनावश्यक थाने पर बार-बार आने जाने वाले,दलालों असामाजिक व्यक्तियों पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा जिले में निर्देश दिया गया है कि थाने पर बार-बार अनावश्यक आने वाले व्यक्तियों दलालों का थानाध्यक्ष और ओ.डी ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी आगंतुक पंजी पर उनके आने-जाने का समय नाम गांव और हस्ताक्षर के साथ उपस्थिति दर्ज करेंगे । और वरीय पदाधिकारी के द्वारा थाना निरीक्षण के दौरान आगंतुक पंजी के साथ सी.सी.टीवी कैमरा का जांच किया जाएगा । जिसके आधार पर न्यायोचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि इलाके के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह किसी व्यक्ति या दलालों सामाजिक तत्व के लोगों के माध्यम से न जाए । वह व्यक्ति डायरेक्ट थाने पर थानाध्यक्षों के पास लिखित आवेदन के साथ पहुंचे । किसी दलालों और असामाजिक व्यक्तियों के बहकावे में रिश्वत न दे । अन्यथा जांच में रिश्वत देने और रिश्वत लेने वाले लोगों तथा बार बार थाने पर आने का मकसद क्या है पूरी जानकारी प्राप्त करना होगा । जांच के बाद यदि किसी प्रकार की शिकायत मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।




