बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह को मिली प्रोन्नति नए साल में एसपी पद के कमान संभालेंगे मनीष कुमार
नए साल के अंतिम दिन राज्यस्तर पर बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस और आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. बड़े आईपीएस अधिकारियों में कई डीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं. गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार,
बक्सर मे नए साल के अंतिम दिन राज्यस्तर पर बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है|बात करे अपने जिले की तो बक्सर के पुलिस कप्तान नीरज सिंह का भी तबादला हुआ हैं अब उन्हें प्रोन्नति मिल गई है अब उनको डीआईजी रैंक का प्रमोशन मिला है|उन्हे पटना प्रक्षेत्र का सहायक उप महानिरीक्षक बनाया गया है। बिहार सरकार ने तबादले को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है।
बक्सर में अब नए पुलिस कप्तान के रूप मे मनीष कुमार अपना योगदान देंगे|जो हाल ही में प्रमोशन पाकर भारती पुलिस सेवा के पदाधिकारी बने हैं। इसे पहले वे गया में कार्यरत थे|अब वे बक्सर की कमान संभालेंगे। शनिवार की शाम गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई है। सूची में आईजी, डीआईजी एवं एसपी रैंक के पदाधिकारियों का नाम शामिल है।




