बक्सर

सिमरी थाना परिसर में गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर किया गया शांति समिति की बैठक

बक्सर जिले के सिमरी थाना परिसर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने को लेकर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा अंचलाधिकारी रजत कुमार सिंह के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांति एवं सौहार्द पूर्वक माहौल में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस मनाने पर विचार विमर्श किया गया वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा की । बिना लाइसेंस के सरकारी नियम कानून उल्लंघन करने वाले पूजा समिति के लोगों पर नियमानुसार डीजे साउंड जब तक करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी । बैठक में सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुंवर काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी इकौना पंचायत के मुखिया अशोक राय राजपुर परसन पाह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव सहित अन्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button