बक्सरबिहार

ब्रह्मपुर में कुरकुरे लदी कंटेनर से 5319 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

कुर कुरे की आड़ में कंटेनर से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से है जहां ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य की शराब लदी एक कंटेनर को जब्त कर चालक सह तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने निमेज के समीप जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बक्सर की तरफ से हरियाणा नंबर की एक कंटेनर जिसका नंबर एचआर 67 बी 6859 था, आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने उक्त कंटेनर को रुकवा जब चालक से पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें कुरकुरे की आड़ में शराब की पेटियां नजर आई। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रॉली में एक प्लाईवुड की परत बनाई थी, जिसने स्कैनिंग को मात दे दी। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें कुल 5319 लीटर इंपेरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार चालक की पहचान सहारनपुर के फुटा रोड निवासी मुजबीर रहमान पिता स्व. अली हसन के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि शराब से लदा कंटेनर उसे हरियाणा पानीपत के काबुल निवासी नईम पिता लतीफ ने ले जाने को कहा था। नामजद अभियुक्त ही कंटेनर का मालिक भी है। शराब की इस खेप को मुज्जफरपुर में खपाया जाना था। हालंकि गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

छोड़े गए निशान

स्कैनिंग से बचने के लिए एक लकड़ी की परत बनाई गई थी, जिसने स्कैनिंग को भी मात दे दी। हालांकि इस बरामदगी ने जिले की पुलिसिया व्यवस्था पर कई अहम निशान छोड़े हैं। गंगा पुल से लेकर जिले की कई पुलिसिया चेक पोस्ट को पार करके डुमरांव अनुमंडल में घुसे इस ट्रक ने तथाकथित चुस्त दुरुस्त व्यवस्थाओं के दावों की पोल खोल दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button