
ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से हैं। जहां श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के अवसर पर के बाबा ब्रह्मेशर नाथ धाम के साथ साथ विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रही। हर हर महादेव की जयकारों से शिवालय गूंजता रहा। ब्रह्मपुर में जिला प्रशासन के आदेशानुसार सभी चौक चौराहे से लेकर मंदिर के मुख्य गेट तक पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। और सड़कों पर पुलिस गाड़ी से पेट्रोलिग जारी है , सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से बेकाबू भीड़ पर नजर रखी जा रही है। बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर आने जाने वाले कांवरियों ,श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट ड्यूटी में शशिकांत शर्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी ,शंभू शरण कुमार प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक ब्रह्मूर,श्रीमती प्रीतिपाल अरोड़ा प्रखंड
आपूर्ति निरीक्षक सिमरी,श्रीमती रानी कुमारी अंचलाधिकारी नवानगर, अमित कुमार श्रम पदाधिकारी चक्की, अमित कुमार सहकारिता पदाधिकारी सिमरी ,श्रीमती संगीता कुमारी अंचाधिकारी चक्की , संहित 12 अधिकारियों को अलग अलग स्थानों पर प्रतिनियुक्ति किया गया है प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कडी़ सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक किया जा रहा है।
ब्रह्मपुर से धीरज कुमार की रिपोर्ट




