Uncategorizedबक्सर

इटाढ़ी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग पर भारी मात्रा में शराब के साथ कार सवार शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सादे कपड़ों में कार को पकड़ने की फिराक में थी पुलिस मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी गोरख राम

ताजा समाचार बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास की है जहां मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से बक्सर सेंडी गेट से कार का पीछा किया . इसके बाद कार में सवार शराब कारोबारी ने कार को लेकर नई बाजार होते हुए इटाढ़ी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास जैसे ही पहुंचा की  पुलिस ने उसे धर दबोचा . और जांच किया जाने लगा तो कार खाली दिखाई पड़ी . मुफशिल थाना इटाढ़ी गुमटी पर तैनात मनोरंजन राय मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने सदर डीएसपी गोरख राम को सूचना दी . मौके पर पहुंचे डीएसपी के आदेश पर कार के अंदर बने तहखाना और बैक लाइट के शीशे खोले गए तो उसके अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया .  और शराब कारोबारी राकेश कुमार पिता विंध्याचल सिंह साकिन नादान निवासी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने के फिराक में था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया . जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की जप्त शराब की गिनती की गई तो 624 पीस टेट्रा पैक शराब और कार को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button