Uncategorizedबक्सरबिहार

ब्रह्मपुर में पूर्व पैक्स अध्यक्ष से नाराज दो अभ्यर्थियों ने कराया नामांकन

ब्रह्मपुर में पैक्स अध्यक्ष पद हेतु तेज प्रसाद महतो उर्फ तेजा महतो, भारत भूषण सिंह एवं विद्या भूषण सिंह ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कराया नामांकन पर्चा दाखिल

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से हैं जहां ब्रह्मपुर प्रखंड में  बुधवार को अंतिम दिन नगर पंचायत  के पैक्स अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर  तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जानकारी के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष पद हेतु नामांकन की तिथि 11 नवंबर से 13 नवंबर तक जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित  गई थी, जिसके अंतिम तिथि को नगर पंचायत ब्रह्मपुर में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनावी मैदान में तेज प्रसाद महतो उर्फ तेजा महतो, भारत भूषण सिंह एवं विद्या भूषण सिंह कुल तीन अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।  तेज प्रसाद महतो के प्रस्तावक चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश कुमार महतो एवं समर्थक राघवेंद्र प्रताप सिंह थे। इस बार ब्रह्मपुर पैक्स अध्यक्ष पद हेतु तीन व्यक्ति चुनाव मैदान में उतरे हैं। अभ्यर्थी तेज प्रसाद महतो ने बताया कि कई वर्षों से ब्रह्मपुर पैक्स अध्यक्ष भारत भूषण सिंह ही चुने जाते थे।  तेज प्रसाद महतो ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस बार ब्रह्मपुर की जनता उनके कार्यशैली से नाराज हैं। और मैं हमेशा  सम्मानित ग्रामीण जनता के बीच सामाजिक रूप से सहयोगी का पात्र बनकर खड़ा रहता हूं। इसलिए जनता का समर्थन मुझे मिल रहा है। यहां के किसान अब  गुमराह नहीं होंगे . उन्होंने बताया कि वास्तविक बात यह है कि पैक्स मतदाता सूची में जो भी किसानों का नाम है वह सभी किसान नहीं है। बहुत से नाम पूर्व अध्यक्ष के चहेते व्यक्तियों का वोटर लिस्ट में फर्जी नाम चढ़ाए गए हैं। और कुछ सही भी किसान है तो उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाता है। मैं संकल्प लेता हूं कि इस बार के चुनाव में विजय प्राप्त होने के बाद  ब्रह्मपुर के सभी वास्तविक किसानों की जो मांगे हैं वह निष्ठा पूर्वक पूरा करूंगा। सनद है कि तेज प्रसाद महतो के नामांकन में काफी मात्रा में समर्थको , किसानो की काफी संख्या में भिंड देखी गई। वहीं नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में  उत्साह का माहौल बना रहा। और चेयर मैन प्रतिनिधि राकेश कुमार के साथ समर्थकों ने पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी तेज प्रसाद महतो को फूल माला से सम्मानित कर चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद दिया। मौके पर अवधेश पांडे, टाना यादव, मनोज पांडे, बीकू सिंह, चंदन पांडे, डा0 साकिर हुसैन, चंद्र मोहन पांडे, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, मुनन महतो, कालिका यादव, असीम कुमार, वार्ड पार्षद बसंत नट,पिंटू सिंह, पप्पू यादव, गोगा मुसहर, राहुल अकेला, दिलीप तुरहा, मंसूर अहमद, बबलू सिंह, वह साथ में अन्य किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button