Uncategorized

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन सख्त, हाईवा जब्त, कड़ी कार्रवाई

औचक छापेमारी में FIR, ₹8 लाख शमन शुल्क, भारी जुर्माना

बक्सर जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 जनवरी 2026 को नावानगर थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से मिट्टी का खनन एवं परिवहन करते हुए एक ट्रक (हाईवा) को पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वाहन बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति और ई-चालान के मिट्टी का अवैध खनन एवं परिवहन कर रहा था। यह कृत्य खनन अधिनियम एवं उससे संबंधित नियमावली का गंभीर उल्लंघन पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खनन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन के विरुद्ध नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

नियमानुसार संबंधित वाहन स्वामी अथवा परिवाहक पर ₹8 लाख का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही अवैध रूप से निकाली गई मिट्टी पर देय रॉयल्टी की राशि का 25 गुना दंड भी लगाया गया है, जिससे अवैध खनन में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में आगे भी सतत निगरानी, छापेमारी, वाहन जब्ती, प्राथमिकी और आर्थिक दंड की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने खनन एवं खनिज परिवहन से जुड़े सभी व्यक्तियों से अपील की है कि वे केवल वैध अनुज्ञप्ति और ई-चालान के माध्यम से ही कार्य करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button