बक्सरबिहार

ब्रीफिंग में डीएम ने दी अधिकारियों को निर्देश

ईद उल जोहा (बकरीद) पर्व पर ईदगाहों एवं मजिस्दों के आस-पास पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया

ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं। जहां ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 14 जून 2024 को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ ही साथ में ही संयुक्त ब्रीफिंग जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर के सभाकक्ष में की गई।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय, बक्सर जिला को ईदगाहों एवं मजिस्दों के आस-पास पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों के आस-पास खराब पडे़ चापाकलों की ससमय मरम्मति एवं पेयजलापूर्ति कराने का निर्देश दिया गया।कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को दिनांक 17.06.2024 से दिनांक 19.06.2024 अथवा स्थिति सामान्य होने तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी मार्गों में लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय बक्सर, मॉडल थाना बक्सर एवं डुमराँव थाना में एक-एक तैयार हालत में फायर बिग्रेड की वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को जिला अस्पताल के साथ बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डलीय अस्पताल एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ तैयार स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला अस्पताल बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव में एम्बुलेंस तैयार हालत में रखने को कहा गया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से सभी प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर जिला को उनके आवंटित प्रखण्ड में उक्त आदेश का अनुपालन कराने एवं रात्रि में प्रखंड मुख्यालय में आवासन के साथ निगरानी रखने हेतु निर्देश देंगे। साथ ही जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर उक्त कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्रांर्गत भ्रमणशील रहकर पशु क्रूरता एवं तस्करी से संबंधित प्रावधानों को अनुपालन कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही रात्रि में प्रखण्ड मुख्यालय में उपस्थित रहकर अनुपालन हेतु निगरानी रखेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाली सभी संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि सम्मवत कार्रवाई करेंगे।
ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु 99 दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 25 गश्ती दल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 02 जोनल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं 19 सुरक्षित दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 2024 के अवसर पर उक्त तिथि को बक्सर अनुमंडल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमराँव अनुमंडल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव अपने-अपने अनुमंडल के विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे।
ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 2024 के विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा के चिन्हित भवन में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button