Uncategorized

ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रमदान के दौरान शामिल हुए माननीय न्यायाधीश व डीएम

बक्सर जिले के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर एवं पोखरा के साफ सफाई को लेकर चलाए गए स्वच्छता अभियान में माननीय न्यायाधीश के के पाठक ,, डीएम ,अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज के साथ अन्य अधिकारी शामिल हुए

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित परमेश्वर नाथ मंदिर का है । जहां आज 8 अक्टूबर 2023 को माननीय न्यायाधीश डॉ० एस०एन० पाठक (हाई कोर्ट झारखंड रांची), जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल,अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव एवं स्वच्छता ग्राही के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया . ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर एवं तालाब का साफ सफाई हेतु श्रमदान कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीश डॉक्टर एसएन पाठक जिला पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी ने भाग लिया।
ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में हो रहे जीणोद्धार एवं सौदयीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया . एवं संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया की मंदिर परिसर अंतर्गत एवं उसके आस पास स्वच्छता बनाए रखने हेतु अपील करें और अपना सहयोग दें।
श्रमदान कार्यक्रम में नगर पंचायत ब्रह्मपुर एवं प्रखंड ब्रह्मपुर के स्वच्छता ग्राही एवं जन प्रतिनिधियो ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button