बक्सरबिहार

विशेष विकास शिविर का थीम -सरकार आपके द्वार हर टोला हर परिवार :- डीएम

शत प्रतिशत लाभुकों को करें आच्छादित - जिलाधिकारी

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से है जहां 19 अप्रैल 2025 को डुमरांव प्रखण्ड अन्तर्गत कसियाँ पंचायत के करूअज महादलित टोला में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम जिलाधिकारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर को नमन किया। उन्होंने ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल 2025 को डॉ० अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का शुभारंभ किया गया।

विशेष विकास शिविर का थीमः- सरकार आपके द्वार, हर टोला-हर परिवार-हर सेवा।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष विकास शिविर का उद्देश्य सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलो में विशेष अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के व्यक्तियो को आच्छादित करना एवं अभियान के दौरान जो छुटे गए हो, उन्हे भी ऑन-स्पॉट लाभ दिलाना हैं। 19 अप्रैल 2025 से प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं शनिवार को प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में माईक्रोप्लान के अनुसार 08:00 बजे पूर्वाहन से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दूर महादलित टोला में आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं में कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 43 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा शिविर प्रभारी को निर्देशित किया गया कि शेष सभी लंबित आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा शिविर के माध्यम से बक्सर जिले के सभी विकास मित्र एवं पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने टोलों में वंचित सभी लाभुकों को शत प्रतिशत कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु कार्रवाई करेंगे।
विशेष विकास शिविर में विक्की पासवान जो बिहार सरकार में दरोगा पद पर नियुक्त हुए द्वारा सफलता वाचन किया गया एवं सरकार द्वारा प्रदान किए गए सहायता से सभी उपस्थितियों को अवगत कराया गया।
विशेष विकास शिविर में जिलाधिकारी द्वारा निम्न योजनाओं की घोषणा की गई:-
योजना वर्ष 2024-2025 अंतर्गत ग्राम पंचायत कसियाँ के ग्राम करूअज में सामुदायिक भवन का मरम्मती कार्य, जिसकी प्राक्कलित राशि 2,00,000 रुपए है।
साथ ही सामुदायिक भवन में प्राक्कलित राशि 1,50,000 रुपए की राशि से सिलाई-बुनाई सेंटर निर्माण कार्य।
विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को प्रमाण पत्र, योजना का लाभ भी प्रदान किया गया, जो इस प्रकार हैः-
श्री रौशन राम, श्री उपेन्द्र कुमार राम, श्री राम लक्ष्मण राम एवं अन्य ई-श्रम कार्ड/प्रवासी मजदूर कार्ड दिया गया।
श्रीमती तारामुनी देवी, श्रीमती माया देवी, श्रीमती मुनिया देवी, श्रीमती उर्मिला देवी एवं अन्य को राशन कार्ड दिया गया। विकास कुमार, सुश्री रानी कुमारी, श्री रितेश कुमार, श्री सिटू कुमार, श्री राजा कुमार एवं अन्य को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। श्री रामनाथ राम, श्री जीउत राम, श्री अंग्रहित राम, श्री लक्ष्मण पासवान एवं अन्य को सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन प्रदान किया गया।
श्रीमती माया कुमारी, श्री विश्वामित्र राम, श्रीमती रेशमी देवी एवं अन्य को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया।
श्रीमती गुडडी कुमारी, श्री सत्यनारायण राम, श्री संतोष कुमार राम, श्रीमती रितु देवी एवं अन्य को आयुष्मान कार्ड दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button