Uncategorized
जन संवाद कार्यक्रम में डीएम ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से संबंधित दी जानकारी
बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत खीरी गांव में आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित दी गई जानकारी

ताजा समाचार बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड का है जहां 03 अक्टूबर 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आम जनों से संवाद किया. राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा गया है. मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।




