बक्सरबिहार

शराब कारोबारी के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी शराब लदी कार जप्त कारोबारी फरार

बक्सर जिले में शराबबंदी नियम कानून लागू होने के बाद से पुलिस और शराब कारोबारीयों के बीच तू डाल-डाल मैं पात पात जैसी मुहावरा प्रतीत होते आ रहा हैं। समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है जहां बुधवार की रात्रि पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने एक मारुति सुजुकी कार में लदी भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष कमल नयन पांडे ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान दुबौली से गंगौली बांध को जाने वाली कच्ची नुमा सड़क पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था ।
डी
देखिए वीडियो S.D.P.O डुमरांव अफाक अख्तर अंसारी

इस बीच उत्तर दिशा से एक कार आती हुई दिखाई दी कार के लाइट से चालक पुलिस गाड़ी को देखकर दूर से ही गाड़ी को खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में कामयाब हो गया । गाड़ी के पास पहुंचकर कर की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 30 कार्टन अंग्रेजी शराब 8pm 180ml का बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि फरार शराब कारोबारी की तलाश की जा रही है । पकड़े जाने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी की पूर्व की इतिहास खंगाला जाएगा । और उनके द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति की जांच कर उनकी संपत्ति भी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जप्त की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button