Uncategorizedबक्सरबिहार

सिमरी में सुशीला–गायत्री निर्विरोध, वैदिक मंत्रों संग संभाला पद

लंबे अरसे बाद प्रखंड में पूरी गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ पदभार ग्रहण समारोह

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड में लंबे अरसे के बाद एक बार फिर लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने नई दिशा ली है। सोमवार को निर्विरोध चुनी गई प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी और उप प्रमुख गायत्री देवी ने पूरे विधि-विधान के साथ अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह शांति एवं गरिमा के वातावरण में आयोजित हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच दोनों जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर अपने कार्यकाल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे, पैगंबरपुर पंचायत के मुखिया वीरेंद्र पाठक, पादरी पंचायत के मुखिया दीप, जिला पार्षद केदार सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि मनोज अध्याय, उप प्रमुख प्रतिनिधि पंकज दुबे, प्रतिनिधि जयप्रकाश राय, राजू कुंवर, पंचायत समिति सदस्य नारायण सिंह, दिनेश कुमार साहू, प्रमोद कुमार मिश्रा, निर्मल यादव, अजय कुमार ओझा, विजय शंकर दुबे, व्यास मुनि दुबे, संतोष यादव, विजय बिंद समाज सेवी मुकेश राय सहित कई प्रतिनिधि शामिल रहे।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी समारोह में देखने को मिली। पंचायत प्रतिनिधि संगीता देवी, अर्चना कुमारी, रीमा राय, पूजा देवी, मोतिझरिया देवी सहित कई महिला जनप्रतिनिधियों ने नए नेतृत्व का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के बाद प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी और उप प्रमुख गायत्री देवी ने कहा कि सिमरी प्रखंड के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनसुनवाई को प्राथमिकता में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पंचायतों में लंबित कार्यों को गति दी जाएगी तथा महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समारोह में उपस्थित लोगों ने भी नई टीम से विकास की नई उम्मीदें जताईं। निर्विरोध चयन को प्रखंड की राजनीतिक परिपक्वता और आपसी सहयोग की मिसाल बताया गया। सभी प्रतिनिधियों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रखंड के एक नए और सशक्त कार्यकाल की उम्मीद व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button