
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र से हैं। जहां गंगौली -दुबौली सड़क मार्ग पर पुलिस ने शराब लदी एक स्कॉर्पियो एक ब्लॉरो वाहन के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया है । मामले के संबंध डेरा थाना प्रभारी शुभम राज से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे गुप्त सूचना को आधार मानकर दियारा इलाके के चौक पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस बीच गंगौली से दुबौली को जाने वाली बांध के नीचे सड़क पर दो वाहन, एक स्कॉर्पियो, एक ब्लॉरो तेज रफ़्तार में भागती हुईं नजर आई। जिसका पीछा किया गया तो एक वाहन चालक बाजरा,, फसल में छुपकर भाग निकला और एक वाहन में सवार एक व्यक्ति भागने लगा जिसे दौड़ कर पकड़ा गया । जिसके बाद दोनों वाहनों का जांच किया गया तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब 8 PM 180ml के फ्रूटी ,, और रॉयल स्टेज के बोतल यानी 658.8 लीटर शराब और बोलोरो,स्कॉर्पियो वाहन जप्त करते हुऐ। एक चालक मोहम्मद इमरान सिमरी दूधीपट्टी बाजार तकिया गांव निवासी को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। तथा फरार चालक की तलास जारी है।




