गोलीबारी कांड के बाद दलित परिवार से मिलने पहुंचे भाकपा माले विधायक
गोलीबारी कांड के बाद हरकत में आई पुलिस

महाराजगंज बिहार:- महाराजगंज क्षेत्र में गोलीबारी कांड के बाद दलित परिवार से मिलने पहुंचे भाकपा माले विधायक
ताजा समाचार बिहार के महाराजगंज क्षेत्र का है। जहां गोलीबारी कांड के बाद पुलिस हरकत में आयी हैं. जहां 10 फ़रवरी को दलित परिवार और सामंतों के बीच पुआल विवाद में
सवान टोले के रामगाढ़ी में गोली बारी की घटना घटित हुई थी. जिसमें मेल नेता जयशंकर घायल हो गए थे. साथ दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए थे. इसके बाद गांव में तनाव के बाद पुलिस कैंप कर रहीं हैं. वहीं इस घटना के बाद दलित परिवार डरे सहमे हुए हैं. दलित परिवार के न्याय दिलाने के लिए माकपा माले के विधायक सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा परिवार से मिलकर न्याय के लिए लड़ेगा. जब माले विधयक के आने की सूचना पर महाराजगंज एसडीएम रोचना माद्री व डीएसपी राकेश कुमार रंजन भी पहुंचे. माले विधयक प्रशासन से बात चित कर दलित परिवार को सुरक्षा के साथ न्याय दिलाने की बात कही. माले विधयक सत्यदेव राम ने कहा कि हम एसपी डीएम से मिलकर न्याय दिलाने की बात कहेगे साथ ही 19 फ़रवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देकर दलित परिवार को न्याय के लिए मांग करेगे. दलित परिवार से मिलकर विधयक ने कहा कि डरने की जरूर नहिं हैं हम आपके साथ है फिर हम आप लोगों के बीच आयेगे. जब तक न्याय नहिं मिलना लड़ाई लड़ते रहेगे.




