Uncategorized
शार्प दंश से एक किशोर की मौत
सिमरी थाना क्षेत्र के ऐकौना पंचायत के जलालपुर गांव में हुई सर्प दंश की घटना

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना अंतर्गत ऐकौना पंचायत के जलालपुर गांव का है जहां सोमवार की अहले सुबह समय के लगभग 3:00 बजे घर के अंदर सोए हुए एक 16 वर्षीय किशोर को सर्प ने डंक मार दिया . घटना की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस और परिजनों के द्वारा उसके उपचार हेतु डुमराव अनुमंडल क्षेत्र के प्रताप सागर अस्पताल में ले जाया गया . जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी देते हुए ऐकौना पंचायत के मुखिया अशोक कुमार राय ने बताया की . आयुष कुमार उर्फ राजा उम्र लगभग 16 वर्ष पिता राजू चौधरी जलालपुर गांव निवासी को सोमवार की सुबह सर्प ने डंक मार दिया जिसके बाद उसके उपचार हेतु प्रताप सागर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।




