राहगीर से नकदी रुपए मोबाइल छीनकर ले भागे बाइक सवार बदमाश
आशा पड़री से आगे भकुरा गांव समीप डेयरी फार्म के पास सड़क पर पहुंचे । तभी अचानक लाल रंग मोटर साइकिल पर दो युवक सवार आए और अपनी गाड़ी धीरे कर हाथा पाईं - छीना -झपटी करने लगे । और मेरे पॉकिट से 13500 नकदी एक vivo का मोबाइल छीनकर भाग निकले ।

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है । जहां भकुरा गांव समीप सड़क पर मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने पैदल डुमरांव जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल और नकदी रुपए छीनकर तेज रफ्तार मे भाग निकले । सिमरी थाने में घटना से संबंधित लिखित शिकायत करते हुए बजरंगी माली पिता स्वर्गीय शंकर माली साकिन चतुरसल गंज डुमरांव ने कहा है की शादी के सिलसिले में डुमरांव से गंगौली गया था । दिनांक 10 जुलाई 2024 को संध्या गाड़ी नहीं मिलने पर पैदल डुमरांव जा रहे थे। जब आशा पड़री से आगे भकुरा गांव समीप डेयरी फार्म के पास सड़क पर पहुंचे । तभी अचानक लाल रंग मोटर साइकिल पर दो युवक सवार आए और अपनी गाड़ी धीरे कर हाथा पाईं – छीना -झपटी करने लगे । और मेरे पॉकिट से 13500 नकदी एक vivo का मोबाइल छीनकर भाग निकले । इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया की घटना की लिखित शिकायत किया गया है । अग्रिम कानूनी कारवाई की जा रही हैं ।




