श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
जिले के विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान व वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

ताजा समाचार बक्सर जिले के की है जहां श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को बाबा ब्रम्हेशर नाथ धाम ब्रह्मपुर और जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की पूजा अर्चना का दौर जारी है. शिवालयों में भगवान शंकर की पूजा और दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा है. आज के दिन क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर देवी देवताओं से अपने तथा अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की जा रही हैं . वहीं सड़कों पर कांवरियों द्वारा हर हर महादेव जय भोलेनाथ की जय कारे से इलाका गुंजायमान हुआ और श्रद्धालु भक्ति भाव में अहले सुबह से ही शिवालयों में दुधाभिषेक व जलाभिषेक कर रहे है . आपको बता दें की सिमरी के मां काल रात्रि मंदिर मां काली मंदिर तथा अस्पताल मोड के साथ-साथ जिले के विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा अर्चना का दौर जारी है . वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मंदिरों के साथ-साथ अन्य चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है ।




