सर्व प्रथम बक्सर की धरती से शुरु किया गया स्पर्श जागरूकता अभियान
बक्सर में सी डी ए स्पर्श टीम द्वारा विशाल मेगा कैम्प लगाकर लोगों को किया गया जागरूक

पी सी डी ए स्पर्श टीम द्वारा विशाल मेगा कैम्प
बक्सर में पी सी डी ए स्पर्श टीम द्वारा सैनिक कार्यालय मां मुँडेश्वरी अस्पताल में विशाल मेगा कैम्प का आयोजन सैनिक संघ बक्सर के निर्देशक शह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया । जिसका मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी माननीय धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया । वहीं अध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी ने भारत के हर कोने से आए हुए पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं का अभिवादन किया। और पी सी डी ए के प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा , श्रीश्याम देव आई डी ए एस सी डी , श्री हिमांषु त्रिपाठी आई डी ए स डिप्टी सी डी ए को बहुत बहुत बधाई दी । स्पर्श जागरूकता अभियान सर्व प्रथम बक्सर की धरती से शुरुआत करने के लिए मुकेश कुमार सिन्हा साहब को बहुत बहुत बधाईयां दी गई । साथ ही साथ इस आयोजन में आए हुए प्रयागराज के अधिकारी श्री बी एन झा, श्री ए के प्रसाद , श्री योगेश मिश्रा, श्री शशि भूषण , और श्री मनोज सिंह के सराहनीय कार्य से हजारों की संख्या में जुटे सैनिको ने तालियों की ओर गड़गड़ाहट से गुंजयमान कर दिए । अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं को आगाह किया गया कि अगर किसी भी पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं को किसी के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है तो सूचित करें । उस शीघ्र कार्यवाई की जाएगी तथा अगर दोषी होगा दंडित भी किया जाएगा । मेजर पी के पाण्डेय और संघ के अधिकारियों द्वारा सभी अतिथिगण को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।सभी सैनिको का लाइफ सर्टिफिकेट, स्पर्श लॉग इन, और हर समस्याओं का निवारण किया गया , बिहार और उत्तर प्रदेश से आए हुए हजारों की संख्या में सैनिको एवम वीर नारियो द्वारा काफी खुशी महशूस की गई । भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, के नारों से सारा वातावरण गूंजता रहा । मौके पर कैप्टन बी एन पाण्डेय, आर बी सिंह, जे पी सिंह, गणेश सिंह, अलख नारायण श्रीवास्तव, हरिहर सिंह, राजबली सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कन्हैया पण्डित, सन्त विलाश पांडे, चन्द्रजीत सिंह, हरिवंश यादव, तथा हजारों सैनिक मौजूद थे ।




