बक्सर
सहीयार गांव से लापता दो किशोर को पुलिस ने किया बरामद
सिमरी थाना पुलिस ने सहीयार गांव से विगत 2 सप्ताह बाद पूर्व लापता दो किशोर को मध्य प्रदेश के कटनी शहर से बरामद कर लिया है

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का है जहां विगत दो सप्ताह पूर्व से ही सहीयार गांव से लापता दो किशोर को पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी शहर से बरामद कर लिया है . जानकारी देते हुए लापता किशोर विक्की कुमार उम्र 10 वर्ष के पिता मडई चौहान और शंकर कुमार उम्र 12 वर्ष के पिता सिपाही चौहान ने बताया की . विगत लगभग दो सप्ताह पूर्व दोनों बच्चे सुंदर पुर मोड़ से गायब हो गए थे . काफी खोजबीन के बाद जब उनका सुराग कही नहीं मिला तो सिमरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था . इसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उन दोनों को मध्य प्रदेश के कटनी शहर से बरामद कर लिया है . थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया की दोनों बच्चों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है वहां से जैसे निर्देश प्राप्त होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी ।




