
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से हैं। जहां सोमवार को पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाने को लेकर। थाना परिसर में जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार अपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के उपस्थिति में 7 शास्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का भौतिक सत्यापन किया गया। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के 113 शास्त्र अनुज्ञप्ति धारियों में से 11नवंबर 2024 को मात्र सात शास्त्र अनुज्ञप्ति धारियों ,द्वारा शास्त्र का भौतिक सत्यापन कराया गया है। शास्त्र सत्यापन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2024 समय 10 :30 बजे से शाम 4 :30 बजे
तक निर्धारित है। शेष शास्त्र अनुज्ञप्ति धारियों से अपील है कि अंतिम तिथि से पहले अपने अपने शास्त्र सत्यापन करवालें। अन्यथा जिला प्रशासन के आदेशानुसार अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।




