
ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं जहां। दिनांक 17 नवंबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक
आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत आज दिनांक 17 नवम्बर 2024 को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा किला मैदान बक्सर के समीप शहरी महादलित बस्ती में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि दिनांक 27 मार्च 2014 को हमारे देश को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है। वर्तमान में हमारे 02 पड़ोसी देशों अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में पोलियो वायरस का संक्रमण जारी है। जब तक विश्व में कहीं भी पोलियो का संक्रमण जारी है, राज्य में पोलियो वायरस के पुनः आने का खतरा बना हुआ है। इस खतरे से बचाव हेतु उच्च गुणवत्ता के पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश के आलोक में दिनांक 17 नवंबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक सभी जिलों में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बक्सर जिले के लगभग तीन लाख घरों में 0 से 5 वर्ष के सभी 257000 बच्चों को पोलियो खुराक से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए जिले में 623 घर-घर टीम,137 ट्राजिट एवं मोबाइल टीम को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चिमनी भट्टा एवं घुमंतू आबादी के सभी बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए को प्रतिनियुक्त किया गया है, जिसकी निगरानी 227 पर्यवेक्षको के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जीएनएम कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकली गई एवं स्कूलों से प्रभात फेरी तथा यूनिसेफ के सहयोग से मस्जिद एवं रेलवे स्टेशनों पर प्रचार प्रसार के लिए एनाउंस मेंट से किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम की सफलता के लिए सजग एवं सतर्क है। कार्यक्रम में सिविल सर्जन बक्सर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर, एसएमओ, एसएमसी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।




