सिमरी थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी समेत चौकीदार को एसपी ने किया निलंबित
शनिवार की शाम घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य अधिकारी,, पुलिस छावनी में तब्दील हो गया सिमरी थाना परिसर

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना से हैं । जहां शनिवार की संध्या हाजत में बंद एक शराबी ने अपने बेल्ट से गर्दन को कसकर आत्महत्या करने की प्रयास की। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस के द्वारा आनन फनन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में उपचार हेतु लाया गया । जहां गंभीर स्थिति में जख्मी राजेश खरवार पिता नंद जी खरवार मंझवारी पंचायत के धनहा गांव निवासी को डॉक्टरों द्वारा बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई सदर अस्पताल के प्रांगण में अचानक चिंख पुकार के साथ मृतक के परिजन सीना पीट-पीट कर रोने पर मजबूर हो गए । चाचा ने सिमरी थाना पुलिस पर आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य डी.एस.पी अफाक अख्तर अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ,अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे, के साथ सिमरी थाने में पहुंचकर पूछ ताछ करते हुए घटना की जांच की । शनिवार की रात्रि सिमरी थाना,,, पुलिस छावनी में तब्दील हो गया । घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर । ड्यूटी में तैनात थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ओoडीo पदाधिकारी सीताराम चौधरी, चौकीदार हरि किशुन यादव को कार्य में लापरवाही बरतने में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।




