बक्सर

राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू बालिका खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर जिला पदाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

01 नवंबर 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू बालिका खेल कूद प्रतियोगिता 2023-2024 के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू 17 से 19 बालिका खेल कूद प्रतियोगिता।

आयोजन की तिथि 07 नवंबर 2023 से 09 नवंबर 2023 निर्धारित है . आयोजन का स्थल नगर भवन बक्सर है जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा नगर परिषद बक्सर को वुशू (बालिका) खेल कूद प्रतियोगिता में आवासन स्थल पर फॉगिंग, मच्छरदानी की व्यवस्था, साफ सफाई आदि के संबंध में निर्देश दिया गया। साथ ही आयोजन स्थल पर रौशनी, साफ सफाई की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिया गया . प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर को आवासन स्थल पर पर्याप्त रोशनी, गुणवत्तापूर्ण खान पान एवं मानक अनुरूप अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए निर्देश दिया गया . उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा को आवासन स्थल एवं आयोजन स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया .सिविल सर्जन बक्सर को आवासन स्थल एवं आयोजन स्थल पर चिकित्सीय टीम एवं अन्य आवश्यक दवाइयां के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निर्देश दिया गया .बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button