Uncategorized

डुमरांव में हिमांशु चश्मा घर एवं मेडिकल अस्पताल उद्घाटित

कंप्यूटराइज्ड नेत्र जांच संग सस्ती चिकित्सा सुविधा मिलेगी

बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नगर के लालगंज कड़वी स्थित महाराजा बड़ा बाग गेट के सामने गुरुवार को हिमांशु चश्मा घर एवं मेडिकल अस्पताल का शुभारंभ किया गया। संस्थान का उद्घाटन डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पी कुमार ,डॉक्टर श्रुति प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों, चिकित्सकों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर माले के पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। डुमरांव जैसे क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नेत्र जांच केंद्र एवं मेडिकल अस्पताल का खुलना आम लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने संस्थान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
डॉ. श्रुति प्रकाश ने कहा कि आंखों से संबंधित बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर कंप्यूटराइज्ड तकनीक के माध्यम से आंखों की जांच की जाएगी, जिससे मरीजों को सटीक रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी। जांच के बाद आवश्यक दवाएं एवं उपयुक्त पावर के चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
संस्थान से जुड़े उमेश कुमार, रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमांशु चश्मा घर में सभी प्रकार के पावर वाले चश्मे, फैंसी चश्मे तथा आधुनिक डिजाइन के फ्रेम उचित मूल्य पर तैयार किए जाएंगे। यहां कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच कर विशेषज्ञ सलाह के अनुसार चश्मा बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि संस्थान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। मरीज एवं आम नागरिक अधिक जानकारी अथवा परामर्श के लिए मोबाइल नंबर 8540898876 एवं 9137240160 पर संपर्क कर सकते हैं।
उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में आधुनिक नेत्र जांच एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब उन्हें आंखों की जांच एवं गुणवत्तापूर्ण चश्मा बनवाने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह केंद्र डुमरांव एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। मौके पर नवा डेरा के पूर्व मुखिया जगनरायण सिंह, राजपुर परसन पाह पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि निर्मल यादव,प्रताप ईंट उद्योग प्रोपराइटर राम बदन सिंह, एडवोकेट अरविंद ठाकुर ,वार्ड पार्षद निजामुदीन डुमरांव वार्ड नं0 -21 समाज सेवी हरकिशुन सिंह ,डायरेक्टर कामेश्वर सिंह उच विद्यालय डुमरांव, डॉक्टर वी पी सिंह, संहित अन्य प्रतिनिधि समाज सेवी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; multi-frame: 1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button