बक्सर
सिमरी में सरकार के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर डीलर संघ ने किया 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन

बक्सर जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी के खेल मैदान में रविवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ के बैनर तले सिमरी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने सरकार के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया । जानकारी देते हुए डीलर संघ ने बताया कि जब तक सरकार हम लोगों के मानदेय ₹30000 और अनुकंपा का नियम नहीं लागू करेगी । तब तक हम लोग सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल करते रहेंगे । मौके पर अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी श्रीनिवास यादव मनोज कुमार श्रीवास्तव सुनील कुमार सिंह सुलेखा देवी रेखा देवी सूरज खरवार मोहम्मद अजीम जनार्दन यादव रामविलास राय सहित अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानदार मौजूद थे ।




