केंद्र में बनेगी भीम आर्मी भारत एकता मिशन समाज पार्टी की सरकार : सुरेश आजाद
सैनिक मैरेज हॉल सिमरी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड का है जहां शनिवार को सैनिक मैरेज हॉल सिमरी दूधी पट्टी में भीम अर्मि भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी की सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिसका अध्यक्षता सिमरी के मोहम्मद गुड्डू सिद्दीकी ने की और मंच संचालन सूर्य नारायण ने किया . कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रखंड क्षेत्र के 50 युवाओं को सदस्यता दिलाते हुए पार्टी की मजबूती बनाने को लेकर संकल्पित किया गया . वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश आजाद ने कहा की . जब-जब चुनाव आता है तब तब हमारे ही वोट के लालच में मेंढक की तरह बीजेपी और एनडीए के नेताओं का क्षेत्र भ्रमण तेज हो जाता है . उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार और बिहार सरकार ने गरीबों दलित परिवार के बच्चों के लिए महंगाई बढ़ाने के अलावे कुछ नहीं किया. हम सभी गरीब परिवार के लोगों के बच्चों को अच्छे शिक्षा देने की कोई योजना नहीं बनाई . केंद्र सरकार की कुर्सी पर बैठे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने कहा था की हर गरीबों के खाते में 15- 15 लख रुपए भेजे जाएंगे . लेकिन किसी भी गरीब के खाते में 15 रुपए तक नहीं मिले इस बार आने वाले लोकसभा चुनाव में आप लोगों को किसी भी नेताओं के झूठे झांसे में नहीं पढ़ते हैं. और सीधे भाई चंद्रशेखर आजाद जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता चट्टानी एकता बनाते उनके पक्ष में मतदान करेंगे . और हमारी पार्टी की सरकार बनेगी . मौके पर जिला अध्यक्ष बबलू आजाद जिला अध्यक्ष सुरेश आजाद जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जिला अनुमंडल अध्यक्ष तेज नारायण जिला छात्र नेता राजीव कुमार राजीव कुमार ब्रह्मपुर विधानसभा के प्रभारी सूर्य नारायण राम प्रकाश बादल अर्जुन राम सहित अन्य सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।




