Uncategorized

होराइजन अकैडमी में वार्षिक खेल महोत्सव सम्पन्न

दो दिवसीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

वीडियो –

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत सुन्दरपुर मोड़ स्थित होराइजन एकेडमी ऑफ एजुकेशन में 18 एवं 19 फरवरी 2026 को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मांझवारी पंचायत की बीडीसी सह अंशु श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहियार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका नंदनी तिवारी, ट्रस्टी दिनेश तिवारी, प्राचार्य उत्तम श्रीवास्तव एवं समन्वयक रघुनाथ पाण्डेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कक्षा नर्सरी से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं को विश्वामित्र, रमन, टैगोर एवं अब्दुल कलाम हाउस में विभाजित कर विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कराई गई। वॉलीबॉल में अब्दुल कलाम हाउस विजेता तथा विश्वामित्र उपविजेता रहा। सीनियर कबड्डी में विश्वामित्र और जूनियर कबड्डी में टैगोर हाउस ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन सीनियर में रमन तथा जूनियर वर्ग में विश्वामित्र हाउस ने बाजी मारी।

दौड़ प्रतियोगिता में नवनीत मिश्रा, उत्कर्ष सिंह, साक्षी पाल, सूरज यादव, अन्नया राय, चंदा, आर्यन ओझा, रोहित ओझा, आदर्श कुमार, सरफराज और सत्यम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शॉटपुट में आस्था सिंह, संगीता कुमारी, रुद्रांश राय एवं नवनीत मिश्रा, जबकि डिस्कस थ्रो में भीम पाण्डेय, आनंद यादव, प्रिया पाण्डेय व प्रज्ञा दवे ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेडल और ट्रॉफी प्राप्त की।

समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अतिथियों ने खेल को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का आधार बताया। आयोजन की सफलता में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button