बक्सर
सिमरी बाजार के चिप्स दुकान से 200 ग्राम गांजा के साथ एक दुकानदार गिरफ्तार
चिप्स दुकान की आड़ में बिक रहा था गांजा

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी बाजार का है . जहां गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की संध्या सिमरी थाना पुलिस ने सदल बल पुलिस जवानों के साथ चांदनी मेगा मार्केट के समीप एक चिप्स दुकान पर गांजा के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया . जानकारी देते हुए सिमरी थाना अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया गिरफ्तार दुकानदार संजय गुप्ता चिप्स दुकान की आड़ में गांजा की बिक्री कर रहा था . जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया . और बरामद गांजा की वजन की गई तो 200 ग्राम गांजा जप्त किया गया है . गिरफ्तार दुकान दार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।




