बक्सरबिहार

+2 उच्च विद्यालय सिमरी के पांच शिक्षक प्रधानाध्यपक के पद पर चयनित

+2 उच्च विद्यालय के पांच शिक्षकों ने बी.पी.एस.सी परीक्षा में किया सफलता हासिल

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के + 2,उच्च विद्यालय सिमरी से हैं। जहां पाँच शिक्षकों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बी.पी.एस.सी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रधानाध्यापक के पद पर चयनित होकर विद्यालय ही नहीं बल्कि इलाके का भी नाम रौशन किया है । इस अवसर पर वर्तमान पदस्थापित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शनिवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रधानाध्यापक के पद पर चयनित पाँच शिक्षकों को अंग वस्त्र और फूल माला देकर सम्मानित किया। जिसके बाद विद्यालय में मौजूदा विद्यार्थीयों ने भी अपने शिक्षकों को कलम, डायरी,देकर सम्मानित किया । चयनित पाँच शिक्षकों का नाम इस प्रकार हैं – The names of the five selected teachers are as follows -1 अरुण कुमार तिवारी 2 राम कुमार चौवे 3. डा० मनीष कुमार शशि””4 अवधेश राय 5. विक्की रानी सिन्हा कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के पदस्थापित शिक्षक , सत्यम चौबे, रौनक कुमार, रिजवानूल हक, राजेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, संजय तिवारी, सीमा ओझा, प्रतिमा कुमारी ,अल्पना जी , अंजली सिंह,निरुपमा बाला जी,दिनेश तिवारी,राजेश कुमार,नरेंद्र जी,पूनम,बिनोद , सुभाष जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button