Uncategorizedबक्सरबिहार

आग लगी की घटना में गरीब के आशियाने जलकर हुए राख,, पशुओं की झुलसकर मौत

चक्की भरियार थाना क्षेत्र के अरक गांव की है यह घटना

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णब्रम्ह थाना क्षेत्र से है जहां अरक गांव में सोमवार की रात्रि अचानक हुई आग लगी की घटना में एक गरीब परिवार के झोपड़ीनुमा आशियाने जलकर राख में तब्दील हो गए । झोपड़ी के अंदर बांधी गई तीन पशुओं में से एक पशु और अन्य कई मुर्गियों की मौत हो गई है । जिसमें एक गंभीर रूप से झुलसकर जख्मी हुई गाय का उपचार पशु चिकित्सा के द्वारा कराया जा रहा है । पीड़ित परिवार के नरेश तुरहा अरक गांव निवासी ने बताया की सोमवार की राशि हम लोग प्रतिदिन की तरह मजदूरी करके शाम को घर लौटे और खाना खाकर घर बाहर डेरा पर जाकर शो गए इसी बीच अज्ञात मनचलों ने झोपड़ी में आग लगा दी । आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग का लौ और धुआं देख गांव के लोगों द्वारा आग लगने की शोरगुर होने पर घटना की सूचना मिली अनन -फानन में गांव के लोगों ने आग को चापा कल और समर सेबल के मदद से आग को काबू में करने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रहा और सब कुछ जलकर राख में तब्दील हो गया । फिलहाल घटना की लिखित शिकायत कृष्णापुरम थाने में दी गई है पुलिस घटना की जांच में जुट गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button