बिहारवायरल

मुंगेर बन रहा है अवैध हथियारों को फिनिशिंग टच देने का हब

पूरे देश में कई दशक से मुंगेर अवैध हथियारों की मंडी के नाम से विख्यात है। अब मुंगेर अर्धनिर्मित हथियारों को फिनिशिंग टच देने का हब बनता जा रहा है। पुलिस को लगातार मिल रही सफलता से इसका खुलासा हो रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियारों के जखीरा को बरामद किया। वाहन जांच के दौरान पुलिस उस समय अचंभित रह गई, जब इंजन और बॉडी में छुप कर रखे गए अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा बरामद होने लगा। वाहन से पुलिस ने 40 पीस अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ एक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किया। इन अवैध अद्धनिर्मित हथियारों को फिनिशिंग देने के लिए मुंगेर लाया गया था। मुंगेर के कुशल कारीगरों से इन हथियारों को फिनिशिंग टच देकर अपराधी ऊंचे दामों में विभिन्न शहरों में सप्लाई करने का काम करते है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर ने गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button