SDM ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूदा अधिकारियों को दिए निर्देश
केशोपुर हनुमान घाट, 20 के डेरा , नगपुरा, गंगा घाट को किया गया सुपर डेंजर जोन घोषित

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र का है जहां गुरुवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर छठ व्रतियों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर । अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज , प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा सिमरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर व अन्य कर्मचारियों ने गंगा नदी घाट का निरीक्षण किया । इस दौरान सिमरी दियारा के , बीस के डेरा , नगपुरा , केशोपुर हनुमान घाट, पर गहरी पानी की तीव्र गति को ध्यान में रखकर इन गंगा नदी के घाटों को सुपर डेंजर जोन घोषित कर दिया गया । जहां क्षेत्र के छठ व्रतियों को छठ पूजा करना वर्जित है मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा की । छठ पूजा के दिन छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर कालिका राय के बगीचा से 20 के डेरा तक गंगा नदी में मोटर बोट पर महाजाल गोताखोर के साथ निगरानी रखना अनिवार्य है । और चिन्हित खतरनाक गंगा घाट पर प्रवेश वर्जित के साथ-साथ झंडी लगाकर पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। मौके पर केशोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बलिहार पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया के साथ-साथ अन्य कर्मचारी एवं समाजसेवी मौजूद थे ।




