बक्सर
समाहरणालय बक्सर जिला जन संपर्क कार्यालय – प्रेस विज्ञप्ति

बक्सर, दिनांक 08 दिसंबर 2022:- आज दिनांक 08 दिसंबर 2022 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलार्थियों द्वारा द्वितीय अपील वाद की सुनवाई कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 11 मामले लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। कुल 11 मामलों में से 02 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के मामलों का निष्पादन किया गया। सुनवाई के क्रम में उप स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, अंचलाधिकारी चक्की, अंचलाधिकारी सिमरी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारी राजपुर, इटाढ़ी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर, नावानगर उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।




