वायरल

क्या आप जानते हैं Twitter के ये 5 सीक्रेट टिप्स

अगर आप ट्विटर के इस्तेमाल के शौकीन हैं तो यहां बताए गए पांच ट्विटर टिप्स और ट्रिक्स ट्विटर के इस्तेमाल में आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

  1. कभी-कभी, आप एक महत्वपूर्ण ट्वीट करते हैं और उस ट्वीट को ज़्यादा इंगेजमेंट नहीं मिल पाती है. ऐसा आपके ट्वीट के चुने गए समय की वजह से हो सकता है. अगर इंगेजमेंट नहीं मिल पाई है तो फिक्र न करें. आप बाद में अपने पहले के ट्वीट को रीट्वीट कर सकते हैं. इससे प्लेटफ़ॉर्म इसे और अधिक यूजर्स को शो कर सकेगा.
  2. सोशल मैनेजमेंट सूट कंपनी हूटसुइट के मुताबिक, ट्विटर पर पोस्ट करने का सबसे अच्छा समय सोमवार और गुरुवार को सुबह 8 बजे का होता है. यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आप किसी और टाइम पर ट्वीट करेंगे तो कोई आपके ट्वीट को नहीं देखेगा. मतलब सिर्फ इतना है अगर आप इस समय ट्वीट करेंगे तो आपको ज्यादा लोग पढ़ पाएंगे.आप अपनी जरूरत और इच्छा के मुताबिक अकाउंट्स को फॉलो करते होंगे.
  3. आप अपनी नॉलेज के किए विभिन्न पब्लिकेशंस के खातों को फॉलो करते होंगे, जबकि आप मनोरंजन के लिए विभिन्न स्टैंडअप कॉमिक्स को फॉलो करते होंगे.
  4. अगर आप ट्विटर के लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो आप इन अकाउंट्स को अलग-अलग लिस्ट में समूहित कर सकते हैं.
  5. अगर आप ट्विटर का बेहद इस्तेमाल करते हैं तो लगातार इसके इस्तेमाल से आपकी आंखों पर बहुत अधिक दबाव पड़ सकता है. इसके समाधान के लिए ट्विटर आपको डार्क मोड का विकल्प देता है. इसके इस्तेमाल से आंखों पर कम दबाव पड़ता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button