जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा अपीलार्थियों द्वारा द्वितीय अपीलवाद की सुनवाई


आज दिनांक 06 जनवरी 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलार्थियों द्वारा द्वितीय अपीलवाद की सुनवाई कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 15 मामले लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं 01 मामला सेवा शिकायत अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। कुल 16 मामलों में से 04 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के मामलों का निष्पादन किया गया। सुनवाई के क्रम में सिविल सर्जन बक्सर, उप स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।




