गंगा नदी के छाड़न में डूबे 1 युवक 1 किशोर का 24 घंटे बाद शव बरामद

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता ओपी क्षेत्र का है। जहां स्वामी जी के मठिया समीप मंगलवार को गंगा नदी के छाड़न में स्नान के दौरान डूबकर लापता हुए. एक युवक एक किशोर का शव बुधवार की दोपहर 24 घंटे बाद मृत अवस्था में बरामद कर लिया गया है । जानकारी देते हुए राजपुर परसन पाह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव ने बताया की 24 घंटे के बाद जब गंगा नदी के छाड़न घटना स्थल पर स्वामी जी के मठिया समीप गांव के लोग पहुंचे . जहां भिक्षु के डेरा गांव के डूब कर लापता हुए (1) रोहित कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पिता वीरेंद्र गुप्ता और (2)अजीत कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष पिता मनोज कुमार गुप्ता का मृत अवस्था में शव तैरता हुआ मिला . जहां मौजूद तिलक राय हाता ओपी प्रभारी लालबाबू सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है ।




