बक्सरबिहार

विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लिया अन्य व्यंजनों का स्वाद

पी.एल. पब्लिक स्कूल ब्रह्मपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का भव्य आयोजन

समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र से है जहां पी.एल. पब्लिक स्कूल, ब्रह्मपुर में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री राधा चरण सेठ (एम.एल.सी) उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनोद सिंह, प्रोफेसर (डी.के. कॉलेज), श्री प्रदीप कुमार (आदित्य इन्फ्रा डेवेलपर्स) तथा विद्यालय के निदेशक श्री राज कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी नवाचारात्मक सोच और वैज्ञानिक प्रयोगों का अद्भुत प्रदर्शन किया। विभिन्न विज्ञान मॉडलों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फूड फेस्ट में विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक व्यंजनों की स्टॉल लगाई, जहाँ स्वादिष्ट पकवानों ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री राधा चरण सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में ये बच्चे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
प्राचार्य श्री विशाल शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।
मौके पर कार्यक्रम के सहयोगी उपस्थित उप प्रधानाचार्य सीमा पांडेय, शिक्षक संतोष, सिंह गुलाब कुमार, सुजीत सिंह, रंजीत पांडे, मृत्युंजय रंजन, मिथिलेश कुमार पांडे, शिक्षिका मेहंदी कौशल, ज्योति सिंह, भानुप्रिया, सीमा कुमारी, लक्ष्मी वर्मा, दारा पासवान तथा अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्रह्मपुर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button